सशस्त्र सेना दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी 

सैनिक सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा जिला।मुख्यालय नाहन में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही उनकी समस्याओं पर भी मंथन किया गया। उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर दीपक धवन ने बताया कि हर साल 14 जनवरी को देशभर में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है

Jan 14, 2026 - 19:35
 0  10
सशस्त्र सेना दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  14-01-2026
सैनिक सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा जिला।मुख्यालय नाहन में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व सैनिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही उनकी समस्याओं पर भी मंथन किया गया। उपनिदेशक सैनिक कल्याण बोर्ड सिरमौर दीपक धवन ने बताया कि हर साल 14 जनवरी को देशभर में सशस्त्र सेना भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। 
कार्यक्रम का उद्देश्य भूतपूर्व सैनिकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देना और वर्तमान व भूतपूर्व सैनिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहता है। उन्होंने बताया कि आज इस कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड द्वारा भूतपूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। भूतपूर्व सैनिकों से जुड़ी पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य प्रशासनिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई, ताकि उनका समय पर समाधान किया जा सके। 
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों ने अपने अनुभव भी अन्य सैनिकों के साथ साझा किए। दीपक धवन ने बताया कि 14 जनवरी 1953 को भारत के पहले फील्ड मार्शल जनरल के.एम. करियप्पा सेवानिवृत्त हुए थे।  उनकी स्मृति में यह दिवस हर वर्ष जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य वर्तमान सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के बीच सामंजस्य बनाए रखना और उनके कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow