सोशल मीडिया में हिमाचल के किस नेता के कितने फॉलोअर्स , जयराम ठाकुर और सुखविंदर सिंह सुख में कोन आगे 

देश और विदेश में आज सोशल मीडिया का प्रचलन इतना बढ़ गया है की कोई भी आज अपनी साख और रुतवे को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से जोड़ता है।  आज तुलना की जाती है की किस नेता के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितने फॉलोवर्स है। बात ट्विटर यानी एक्स ( X ) की हो या फिर फेसबुक की। दोनों पर ही आज न केवल राजनेताओं में बल्कि आम लोगों में भी होड़ लगी हुई है कि कौन सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहता है

Jul 17, 2024 - 19:25
 0  173
सोशल मीडिया में हिमाचल के किस नेता के कितने फॉलोअर्स , जयराम ठाकुर और सुखविंदर सिंह सुख में कोन आगे 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  17-07-2024
देश और विदेश में आज सोशल मीडिया का प्रचलन इतना बढ़ गया है की कोई भी आज अपनी साख और रुतवे को सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से जोड़ता है।  आज तुलना की जाती है की किस नेता के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कितने फॉलोवर्स है। बात ट्विटर यानी एक्स ( X ) की हो या फिर फेसबुक की। दोनों पर ही आज न केवल राजनेताओं में बल्कि आम लोगों में भी होड़ लगी हुई है कि कौन सोशल मीडिया पर कितना एक्टिव रहता है। 
यदि हिमाचल प्रदेश में राजनेताओं की बात करते हैं तो हिमाचल प्रदेश में वैसे तो सभी राजनेता सोशल मीडिया पर एक्टिव है , लेकिन यदि फॉलोअर्स की बात करते हैं तो फॉलोअर्स के मामले में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नंबर वन है। जयराम ठाकुर के एक पर 262 हजार फॉलोअर्स है , जबकि फेसबुक पर 415 हजार फॉलोअर्स है। वहीं यदि बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की करते हैं तो सुखविंदर सिंह सुक्खू जयराम ठाकुर से एक तिहाई पर भी नहीं है। 
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के X  74.7 हजार फॉलोअर्स है ,  जबकि फेसबुक पर 139 हजार फॉलोअर्स है या यूं कहे कि सोशल मीडिया पर प्रतिस्पर्धा के मामले में जयराम ठाकुर प्रदेश के राजनेताओं में टॉप है। वहीं बात अगर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की करते हैं तो मुकेश अग्निहोत्री के X पर 22.9हजार , जबकि फेसबुक पर 222 हजार फॉलोअर्स है। यदि X की बात करते हैं तो X पर हिमाचल प्रदेश के राजनेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद दूसरे नंबर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आते हैं , जिनके 76 हजार फॉलोअर्स है। 
वही उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के सोशल मीडिया अकाउंट X  20 हजार , जबकि राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के 7. 9 हजार फॉलोअर्स है। आपको बता दे कि देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सोशल मीडिया का बड़ा प्रचलन है और राजनेताओं को सोशल मीडिया पर किसके कितने फॉलोवर्स है उसकी लोकप्रियता से आंका जाता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow