किन्नौर के पोवारी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण यातायात के लिए मार्ग बाधित

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीते 24 घंटों के दौरान बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में 142.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, किन्नौर जिले में पोवारी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मार्ग यातायात के लिए बाधित

Jul 18, 2024 - 12:33
 0  13
किन्नौर के पोवारी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण यातायात के लिए मार्ग बाधित

यंगवार्ता न्यूज़ -  किन्नौर    18-07-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बीते 24 घंटों के दौरान बादल झमाझम बरसे। धर्मशाला में 142.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उधर, किन्नौर जिले में पोवारी के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के कारण मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं।

मार्ग बहाली का काम चल रहा है। वहीं निगुलसरी में नेशनल हाईवे पांच पर सफर करना जोखिम भरा बना हुआ है। गमरूर 53.0, बैजनाथ 36.0, ओलिंडा 32.2,पालमपुर 22.4 व कांगड़ा में 19.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow