हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी 

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा

Aug 2, 2024 - 15:43
 0  44
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    02-08-2024

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई क्षेत्रों में 8 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

2 से 7 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट है। वहीं बीती रात सेऊबाग में 19.0, केलांग 3.0, बजौरा 2.5, बिलासपुर सदर 2.4, मनाली व चंबा में 2.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.0, सुंदरनगर 22.8, भुंतर 22.2, कल्पा 16.0, धर्मशाला 18.7, ऊना 23.8, नाहन 25.0, पालमपुर 19.0, सोलन 21.5, मनाली 17.7, कांगड़ा 21.4, मंडी 23.9, बिलासपुर 25.2, हमीरपुर 25.1, चंबा 22.0, जुब्बड़हट्टी 20.7, कुफरी 16.0, कुकुमसेरी 12.5, नारकंडा 14.0, धौलाकुआं 26.2, पांवटा साहिब 26.0, मशोबरा 16.7 व सैंज में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow