आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें खोलने पर फोकस , थुनाग से जरोल तक सड़क मार्ग बहाल : उपायुक्त

उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज थुनाग में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क बहाल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को थुनाग से जरोल तक सड़क मार्ग अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया है

Jul 8, 2025 - 19:58
 0  44
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़कें खोलने पर फोकस , थुनाग से जरोल तक सड़क मार्ग बहाल : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  08-07-2025
उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने आज थुनाग में राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में सड़क सम्पर्क बहाल करने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को थुनाग से जरोल तक सड़क मार्ग अस्थायी तौर पर बहाल कर दिया गया है। पांडव शिला के पास सड़क मार्ग को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर सायं तक जंजैहली तक सड़क मार्ग बहाल करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में इंसीडेंट कमांडर संयुक्त निदेशक पंचायती राज सुरेंद्र मोहन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा प्रभावित थुनाग क्षेत्र में हि.प्र. राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से भी राशन का आवंटन किया जा रहा है। 
अभी तक निगम की ओर से थुनाग में लगभग 900 जरूरतमंद लोगों को राशन व अन्य खाद्य सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई है। निगम द्वारा तैयार की गई 15 किलोग्राम की राशन किट में आटा, चावल, दो दालें, चीनी, खाद्य तेल, नमक तथा मसाले इत्यादि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग को पीडीएस की दुकानों को पुनः संचालित करने की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है, ताकि लोगों को राशन घर के नजदीक ही उपलब्ध हो सके। उचित मूल्य की दुकानों लंबाथाच एवं थुनाग तक खाद्य सामग्री की समुचित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। राशन डिपो के माध्यम से स्थानीय लोगों के साथ ही कोई भी अन्य व्यक्ति राशन प्राप्त कर सकता है। 
उन्होंने बताया कि घर-घर जाकर राहत सामग्री पहुंचाने का कार्य भी जारी है। आईटीबीपी के 13 जवानों की एक टीम ने मंगलवार सुबह ग्राम पंचायत रोड के झुगान्ध गांव को राशन किट, मेडिकल किट, हाईजीन किट व अन्य सामग्री पहुंचाई, जबकि 13 लोगों की दूसरी टीम ढनियार गांव तक पहुंची। इसके अलावा सेना के 20 जवानों की एक टीम ग्राम पंचायत धार जरोल के रूशाड़ गांव राशन, हाईजीन व मेडिकल किट तथा अन्य जरूरी वस्तुएं लेकर पहुंची। इन सभी टीमों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी व पोर्टर भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ की एक टीम बाढ़ में लापता लोगों की पंडोह के समीप बाखली से लेकर पटिकरी डैम तक नदी में ड्रोन की सहायता से व्यापक तौर पर तलाश कर रही है। 
साथ ही एनडीआरएफ के दो दल थुनाग खड्ड में तथा लम्बाथाच क्षेत्र में ड्रोन की सहायता से व्यापक सर्च अभियान चलाये हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग का दल चिकित्सकों सहित महिधर, झुंडी, खुरारा, बिजवास गांवों में पहुंचा। उन्होंने वहां 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की और 49 लोगों को आवश्यक दवाइयां प्रदान कीं। इसके अलावा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें विभिन्न गांवों में पहुंचकर 1341 लोगों की जांच कर चुकी हैं। इनमें से 270 लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow