एसआईआर के तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझें सभी अधिकारी, न हो कोई गलती : उपायुक्त

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंडलीय मुख्यालय शिमला में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया

Mar 17, 2026 - 15:48
 0  15
एसआईआर के तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझें सभी अधिकारी, न हो कोई गलती : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-03-2026

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर मंडलीय मुख्यालय शिमला में आज एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला शिमला, सोलन और सिरमौर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों के आईटी स्टाफ शामिल रहे। 

कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने की। उपायुक्त ने कहा कि एसआईआर एक प्रक्रिया है जिसके लिए उच्च स्तर से लेकर निम्न स्तर तक सभी को प्रशिक्षण मुहैया करवाया जाना है। उन्होंने बताया कि इस कड़ी में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भी ट्रेनिंग दिल्ली में हो चुकी है और उसके बाद सभी 12 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। 

यह प्रशिक्षण बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए सभी अधिकारी एसआईआर के तकनीकी पहलुओं को बारीकी से समझें और यह सुनिश्चित करें कि एसआईआर प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गलती न हो। उन्होंने कहा कि आज के प्रशिक्षण में मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं जो उनके सभी सवालों का जवाब देंगे और उनकी सभी शंकाओं को दूर करेंगे।

अनुपम कश्यप ने बताया कि जिला शिमला में वर्ष 2002 से 2025 तक वोटर लिस्ट का मिलान किया गया जिसमें मतदाता सूची 98 प्रतिशत सटीक पाई गई। उन्होंने कहा कि यह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की जिम्मेदारी है की हर मतदाता तक फॉर्म पहुंचे। 

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में एसआईआर के साथ-साथ सेन्सस और पंचायती राज चुनाव भी होने हैं इसलिए निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को तर्कसंगत रूप से जनशक्ति की तैनाती करनी होगी ताकि किसी भी कार्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी हर आवश्यक मामलों की जानकारी देना सुनिश्चित करें।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow