कंगना मुंबई जाकर संभाले अपना काम , यहां की जिम्मेदारियां मै खुद संभाल लूंगा : विक्रमादित्य
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे
![कंगना मुंबई जाकर संभाले अपना काम , यहां की जिम्मेदारियां मै खुद संभाल लूंगा : विक्रमादित्य](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_665314276f580.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 26-05-2024
मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि कंगना मुंबई जाकर अपना काम संभाले, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे। यह बात उन्होंने आज कंगना के गृहक्षेत्र सरकाघाट के बल्द्वाड़ा में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना खुद इस बात को कह रही हैं कि वे फिल्में अधूरी छोड़कर आई हैं। ऐसे में यह मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने तय करना है कि उन्हें कैसा सांसद चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिल्मी दुनिया में उनका कोई काम नहीं लेकिन अगर वे फिल्मी दुनिया में जाते तो एक-दो फिल्में कर ही लेते क्योंकि यह कोई बड़ा काम नहीं है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में क्षेत्रवाद की राजनीति की जा रही है। कंगना को मंडी की बेटी बताकर भाजपा के लोग वोट हथियाने के लिए क्षेत्रवाद का सहारा ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रवाद की राजनीति में विश्वास नहीं रखते और खुद को किसी क्षेत्र विशेष का बेटा न मानते हुए पूरे प्रदेश का बेटा मानते हैं। स्व. वीरभद्र सिंह ने 22 वर्ष मुख्यमंत्री रहते कभी भी प्रदेश को क्षेत्रवाद के नाम नहीं बांटा और पूरे प्रदेश का एक समान दृष्टि से विकास करवाया है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)