परवाणू में स्पोट्र्स क्लब मसूलखाना ने किया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

परवाणू में स्पोट्र्स क्लब मसूलखाना ने कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया।  इस मौके पर क्रीडा भारती कसौली मंडल के अध्यक्ष और समाजसेवी ओम आय आर्या ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए ओम आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गांवों में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में वह क्षमता है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं, लेकिन प्रतिभा और अवसर के बीच की दूरी को कम करना जरूरी है। गांवों में होने वाले ऐसे टूर्नामेंट इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Nov 28, 2026 - 19:25
 0  3
परवाणू में स्पोट्र्स क्लब मसूलखाना ने किया कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन

यंगवार्ता न्यूज - सोलन 28 नवंबर : 

परवाणू में स्पोट्र्स क्लब मसूलखाना ने कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया।  इस मौके पर क्रीडा भारती कसौली मंडल के अध्यक्ष और समाजसेवी ओम आय आर्या ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए ओम आर्य ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गांवों में खेल प्रतिभाओं की भरमार है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में वह क्षमता है कि वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं, लेकिन प्रतिभा और अवसर के बीच की दूरी को कम करना जरूरी है। गांवों में होने वाले ऐसे टूर्नामेंट इसी दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि कबड्डी में केवल रेडर का अंक बनाना ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि एक मजबूत डिफेंस, सही समय पर लिया गया फैसला और टीम के लिए अपना व्यक्तिगत प्रदर्शन तक दांव पर लगाने का जज्बा ही मुकाबले का रुख बदलता है। उन्होंने विशेष रूप से युवा खिलाडिय़ों को सलाह दी कि वे अपनी फिटनेस, तकनीक और खेल की बारीकियों पर लगातार काम करें। ओम आर्य ने कहा कि खेलों को केवल मनोरंजन या प्रतियोगिता के रूप में नहीं देखना चाहिए। खेल युवाओं को अनुशासन सिखाते हैं, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाने का अवसर देते हैं।


इस सफल आयोजन के लिए स्पोट्र्स क्लब मसूलखाना के समस्त आयोजकों एवं सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद। सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />