किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर होगा और महंगा,आने वाले दिनों में दो टोल में बढ़ाया जाएगा शुल्क 

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर और महंगा होगा। आने वाले दिनों में दो टोल में शुल्क बढ़ाया जाएगा। हाल ही में बलोह टोल प्लाजा में एलएमवी श्रेणी में 45 रुपये एकतरफा टोल बढ़ाया गया है। इसके अलावा टकोली में भी आने वाले दिनों में शुल्क बढ़ेगा

Jun 21, 2025 - 12:41
 0  9
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर होगा और महंगा,आने वाले दिनों में दो टोल में बढ़ाया जाएगा शुल्क 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    21-06-2025

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर और महंगा होगा। आने वाले दिनों में दो टोल में शुल्क बढ़ाया जाएगा। हाल ही में बलोह टोल प्लाजा में एलएमवी श्रेणी में 45 रुपये एकतरफा टोल बढ़ाया गया है। इसके अलावा टकोली में भी आने वाले दिनों में शुल्क बढ़ेगा। 

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर यह टोल शुल्क फोरलेन के सुचारु रूप से संचालन के हिसाब से लिया जा रहा है। बलोह टोल प्लाजा में बीते कुछ दिन पहले मंडी बाईपास को जोड़कर टोल शुल्क निर्धारण किया गया था। इसमें सुंदरनगर बाईपास को नहीं जोड़ा गया है। यहां कुछ मरम्मत कार्य पूरे होने के बाद छह किमी लंबे इस पैच को भी टोल में जोड़ा जाएगा। 

इससे एलएमवी श्रेणी में 15 से 20 रुपये टोल शुल्क बढ़ सकता है। इस टोल में मंडी से पंडोह वाले भाग का टोल भी जुड़ना बाकी है। यह भाग पूरी तरह बनने के बाद ही जोड़ा जाएगा। मौजूदा समय में बलोह टोल में एलएमवी श्रेणी में 115 रुपये एकतरफा और 175 रुपये रिटर्न के साथ शुल्क तय किया गया है।

टकोली टोल प्लाजा 2023 में आपदा के चलते करीब डेढ़ साल तक बंद रहा। फोरलेन में सुधार के बाद इसे चलाया गया। अभी भी कई जगहों में फोरलेन सुधार कार्य चल रहा है। कार्य पूरा होने के बाद बचे हुए भाग की राशि भी टोल शुल्क में जुड़ेगी। मौजूदा समय में यहां 110 रुपये एलएमवी श्रेणी में एकतरफा और 165 रुपये रिटर्न के साथ शुल्क वसूला जा रहा है। 

किरतपुर-मनाली फोरलेन पर कुल चार टोल प्लाजा हैं। इनमें गड़ा मोड़, बलोह, टकोली और डोहलूनाला शामिल हैं। अभी तक केवल तीन ही टोल प्लाजा चालू हैं। डोहलूनाला टोल प्लाजा को शुरू करने की भी तैयारी चल रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow