केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार की राशि में की बढ़ोतरी जानिए
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2024 की इनाम राशि इस बार दोगुना हो गई है। गत वर्ष इनाम राशि देशभर में प्रथम स्थान अर्जित करने वाली पंचायत को 50 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 13-07-2024
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2024 की इनाम राशि इस बार दोगुना हो गई है। गत वर्ष इनाम राशि देशभर में प्रथम स्थान अर्जित करने वाली पंचायत को 50 लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस वर्ष यह इनाम राशि केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय ने बढ़ाकर एक करोड़ कर दी है।
देशभर में दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाली ग्राम पंचायतों को क्रमश: 50 लाख और 25 लाख रुपये इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला पंचायत अधिकारी ऊना नीलम कटोच ने बताया कि पहले यह सिस्टम मेन्यूल आधार पर किया जाता था, लेकिन इस बार पंचायतें ऑनलाइन पोर्टल में अपनी तमाम तरह की गतिविधियों का ब्योरा पेश करेंगे।
इसके लिए अंतिम तारीख 15 जुलाई तय की गई है। वर्ष 2024 के लिए पंचायतों का चयन इस पुरस्कार के लिए मूल्यांकन वर्ष 2022-2023 के आधार पर होगा। पंचायती राज मंत्रालय वर्ष 2011-12 से राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करता आ रहा है।
इन पुरस्कारों को वर्ष 2022 के दौरान 17 एसडीजी को मिलाकर 9 सतत विकास लक्ष्यों विषयों के स्थानीयकरण के साथ संरेखित और लॉन्च किया गया है।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्राथमिक उद्देश्य एसडीजी की प्राप्ति में पंचायतों के प्रदर्शन का आकलन करना, उनके बीच प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देना और 2030 तक एलएसडीजी प्राप्त करने के लिए पंचायती राज संस्थानों के माध्यम से एलएसडीजी की प्रक्रिया को उत्प्रेरित करना है।
What's Your Reaction?