हिमाचल उपचुनाव : हमीरपुर में भाजपा उम्मीदवार 67 वोट से आगे, देहरा और नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त

विधानसभा उपचुनाव के नतीजों का वक्त आ गया है। सुबह आठ बजे से तीन सीटों देहरा, हमीरपुर सदर और नालागढ़ में मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में नतीजे सामने आ जाएंगे। दस राउंड में मतगणना होगी

Jul 13, 2024 - 11:27
 0  79
हिमाचल उपचुनाव : हमीरपुर में भाजपा उम्मीदवार 67 वोट से आगे, देहरा और नालागढ़ में कांग्रेस को बढ़त

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    13-07-2024

विधानसभा उपचुनाव के नतीजों का वक्त आ गया है। सुबह आठ बजे से तीन सीटों देहरा, हमीरपुर सदर और नालागढ़ में मतगणना शुरू हो गई है और कुछ ही देर में नतीजे सामने आ जाएंगे। दस राउंड में मतगणना होगी। नौ बजे से रुझान साफ होने लगेंगे और 11 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी। 

इस बार कांग्रेस और भाजपा के साथ ही महामुकाबला महिलाओं के वोटों के बीच भी है। सबसे चर्चित देहरा विधानसभा सीट और हमीरपुर में महिलाओं ने मतदान में पुरुषों को पछाड़ दिया है। दोनों ही सीटों पर महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रहा है।

देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी मैदान में हैं। पूरे प्रचार के दौरान कांग्रेस के देहरा की धियाण (बेटी) और मायके से खाली हाथ न लौटने के बयान की चर्चा होती रही है। देहरा में कुल मतदान 65.42 प्रतिशत है। उधर, हमीरपुर में 67.72 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

हमीरपुर सीट पर पोलिंग बूथ तक पहुंचे वोटरों में से महिलाओं की संख्या 27145 थी, जो पुरुषों के मुकाबले 2218 अधिक है। इसके अलावा नालागढ़ में इस बार सबसे ज्यादा 79.04 फीसदी मतदान हुआ है। यह मतदान किसके पक्ष में रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow