देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश जीतीं उपचुनाव

देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से पराजित किया

Jul 13, 2024 - 12:58
Jul 13, 2024 - 13:01
 0  199
देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश  जीतीं उपचुनाव

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर    13-07-2024

विधानसभा चुनाव में जीत की खुशी में कांग्रेस ने शिमला में जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े। सीएम सुक्खू ने कहा कि मुझे खुशी है कि हिमाचल की जनता ने जनबल का साथ दिया और धनबल की पराजय हुई। देहरा में 25 साल से कांग्रेस चुनाव नहीं जीत पा रही थी। 

पार्टी ने सर्वे के आधार पर कमलेश ठाकुर को टिकट दिया और वहां हमारी जीत हुई है। देहरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर ने उपचुनाव जीत गई हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को 9399 मतों के अंतर से पराजित किया। 

इसी तरह हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने जीत दर्ज की है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा भी जीत की ओर अग्रसर हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow