केंद्र सरकार की नीतियों से महिला सशक्तिकरण को मिली नई गति , विकास की ओर बढ़ रहा भारत : पायल वैद्य
मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा और नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि आज का भारत ‘नारी शक्ति’ को विकास की धुरी बनाकर ‘महिला-नेतृत्व विकास’ के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 11-04-2026
मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रीमती पायल वैद्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश में महिलाओं के सशक्तिकरण को नई दिशा और नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि आज का भारत ‘नारी शक्ति’ को विकास की धुरी बनाकर ‘महिला-नेतृत्व विकास’ के मॉडल पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के जीवन के प्रत्येक चरण में जन्म, शिक्षा, स्वास्थ्य , सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया है, जिसका सीधा लाभ देश की करोड़ों महिलाओं को मिल रहा है।
What's Your Reaction?




