खनन माफिया पर पुलिस ने कसा शिकंजा,प्रदेश के तीन जिलों में कार्रवाई करते हुए 37 टिप्पर किए जब्त  

खनन माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। प्रदेश के तीन जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खनन माफिया के 37 टिप्पर जब्त किए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस अवैध खनन माफिया के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही

Jun 14, 2025 - 16:07
 0  16
खनन माफिया पर पुलिस ने कसा शिकंजा,प्रदेश के तीन जिलों में कार्रवाई करते हुए 37 टिप्पर किए जब्त  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-06-2025

खनन माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। प्रदेश के तीन जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए खनन माफिया के 37 टिप्पर जब्त किए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस अवैध खनन माफिया के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। डीजीपी अशोक तिवारी ने सिरमौर, ऊना और नूरपुर जिलों के पुलिस अधीक्षकों को उनके अधिकार क्षेत्र में अवैध खनन की संभावना वाले सभी क्षेत्रों में रात दस बजे से सुबह तक नाके लगाने के आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। 

निर्देशों के अनुपालन में एसपी नूरपुर ने पांच ऐसे क्षेत्रों में नाके के दौरान अवैध खनन सामग्री से लदे 24 वाहनों को जब्त किया है। ढांगू माजरा में छह, भदरोआ में दो, कंदरौरी में आठ, मलकवाल में पांच और बरोटा में तीन टिप्पर जब्त किए। इसके अलावा सिरमौर पुलिस ने 12 और 13 जून की रात को 11:30 से सुबह चार बजे तक हरियाणा और उत्तराखंड से आने वाले डंपरों की भी जांच की।

जांच के दौरान करीब 100-120 डंपरों की जांच की गई। पुलिस ने यातायात और खनन नियमों के उल्लंघन में 16 डंपरों को जब्त किया। ऊना पुलिस ने भी चार स्थानों पर रात्रि नाके लगाए गए थे, जिसमें पोलियां-जेजो (जननी-जेजो) रोड, बाथड़ी-गढ़शकंर रोड, पंडोगा-होशियारपुर (ऊना-होशियारपुर) रोड और गगरेट-होशियारपुर रोड नाकों के दौरान 17 वाहनों को रोककर उनकी जांच की गई। 

जांच के दौरान आठ वाहन बिना एक्स-फॉर्म के खदानों और खनिजों का परिवहन करते पाए गए, पांच वाहन एक्स-फॉर्म के साथ खनिजों का परिवहन कर रहे थे, लेकिन उनमें ओवर लोडिंग थी। पुलिस ने सभी 13 वाहनों को जब्त कर लिया है और उन्हें हिरासत में ले लिया है। जब्त किए गए 13 वाहनों में से 11 पंजाब और दो राजस्थान के रजिस्ट्रेशन नंबर वाले थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow