गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद 

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आंजी बाईपास पर नाकाबंदी की गई

Feb 1, 2026 - 17:18
 0  10
गुप्त सूचना के आधार पर पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से 7.29 ग्राम चिट्टा बरामद 

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन   01-02-2026

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आंजी बाईपास पर नाकाबंदी की गई। 

इस दौरान पंजाब रोडवेज की एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस की गहन तलाशी लेने पर उसमें सवार एक युवक के कब्जे से 7.29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई। 

युवक की पहचान कपिल पुत्र शीश राम, निवासी गांव काना सोलन के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में कंडाघाट, जिला सोलन (हि.प्र.) में रह रहा था और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी बस के माध्यम से सफर कर रहा था और नशे की खेप को अपने पास छिपाकर ले जा रहा था।

पुलिस थाना सदर सोलन में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आगामी जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow