चंबा का खड़ामुख होली मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

Mar 22, 2024 - 13:48
 0  11
चंबा का खड़ामुख होली मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     22-03-2024

प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर खड़ामुख होली मार्ग 19 घंटों के बाद फिर से वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। दुंदा पुल के पास शुक्रवार सुबह भू-स्खलन होने के कारण चट्टानों और मलबे के नीचे सडक़ दफन हो गई। 

नतीजतन सडक़ के इस हिस्से में आर पार होना भी मुमकिन नहीं है। बहरहाल, लोक निर्माण विभाग अभी तक सडक़ को यातायात के लिए बहाल करने का काम शुरू नहीं कर पाया है।

बता दें कि गतरोज भी करीब 13 घंटों तक इस सडक़ पर वाहनों की आवाजाही थमी रही थी। इसके चलते यात्रियों को भी खूब परेशान होना पड़ा था। लिहाजा आज सुबह दोबारा भू-स्खलन होने से सडक़ बंद पड़ी गई है और दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगने लगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow