खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का होली घाटी का दौरा रद्द 

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का होली घाटी का दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते होली घाटी की जनता की उम्मीदों को भी बड़ा झटका

Jul 30, 2023 - 16:28
 0  16
खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का होली घाटी का दौरा रद्द 

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     30-07-2023

खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का होली घाटी का दौरा रद्द हो गया है। इसके चलते होली घाटी की जनता की उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह राजधानी शिमला में मौसम खराब होने के चलते देरी से सीएम होली घाटी की और रवाना हुए। 

लेकिन खराब मौसम के चलते सीएम को बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा और सीएम का हेलिकॉप्टर गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, यहां से वह सड़क मार्ग से चंबा के लिए रवाना हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow