छह दिन में 80 लाख से ज्यादा भक्तों ने भरा गंगा जल , कांवड़ियों पर चढ़ा भोले की भक्ति का रंग
कांवड़ यात्रा चरम पर है। कांवड़ पटरी और हाईवे से लाखों की संख्या में यात्री गुजर रहे हैं। वहीं, अब ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से भी कांवड़ यात्री पहुंचने लगे हैं। रात होते ही हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर डीजे की धुन पर लाखों कांवड़ यात्री झूमते-गाते गुजर रहे हैं। छह दिन के अंदर 79 लाख 40 हजार शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। शाम तक यह आंकड़ा सवा करोड़ पहुंचने की उम्मीद है
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिद्वार 28-07-2024
कांवड़ यात्रा चरम पर है। कांवड़ पटरी और हाईवे से लाखों की संख्या में यात्री गुजर रहे हैं। वहीं, अब ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से भी कांवड़ यात्री पहुंचने लगे हैं। रात होते ही हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर डीजे की धुन पर लाखों कांवड़ यात्री झूमते-गाते गुजर रहे हैं। छह दिन के अंदर 79 लाख 40 हजार शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हुए हैं। शाम तक यह आंकड़ा सवा करोड़ पहुंचने की उम्मीद है। बता दें कि शनिवार को 30 लाख यात्री गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए निकले थे। वहीं गंगा में डूबने से एक कांवड़ यात्री की मौत हुई है। तीन को डूबने से बचाया गया है।
What's Your Reaction?