भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को बनाया सिक्किम का गवर्नर , केंद्र ने ब्लड 10 राज्यपाल

मोदी 3.0 में पहली बार 10 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और प्रशासक बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात 6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे

Jul 28, 2024 - 20:09
Jul 28, 2024 - 21:51
 0  96
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को बनाया सिक्किम का गवर्नर , केंद्र ने ब्लड 10 राज्यपाल
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   28-07-2024

मोदी 3.0 में पहली बार 10 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश के राज्यपाल और प्रशासक बदले गए हैं। राष्ट्रपति भवन ने शनिवार देर रात 6 नए राज्यपाल और 3 के ट्रांसफर का आदेश जारी किया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। असम के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल के अलावा चंडीगढ़ के प्रशासक का जिम्मा संभालेंगे। 
वहीँ महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर रहे हरिभाऊ बागडे़ राजस्थान , पूर्व केंद्रीय मंत्री और 8 बार के सांसद रहे संतोष गंगवार झारखंड , जबकि असम से पूर्व सांसद रमन डेका छत्तीसगढ़ के गवर्नर बनाए गए हैं। वही केंद्र कारकार द्वारा कलराज मिश्र राजस्थान  , बिस्वभूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ , रमेश बैस महाराष्ट्र , बनवारीलाल पुरोहित पंजाब-चंडीगढ़, अनुसुइया उइके मणिपुर और फागू चौहान (मेघालय) को हटाया गया है।

इसके साथ ही तीन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (झारखंड से महाराष्ट्र) , गुलाब चंद कटारिया ( असम से पंजाब-चंडीगढ़ ) , लक्ष्मण आचार्य ( सिक्किम से असम , मणिपुर ) को दूसरे राज्य भेजकर रिपीट किया गया है। जिन राज्यों में राज्यपाल बदले गए हैं उनमें से 2 महाराष्ट्र-झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके अलावा हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। जम्मू कश्मीर के लिए सुप्रीम कोर्ट ने 30 सितंबर से पहले चुनाव करवाने का निर्देश दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow