पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल , मनु भाकर ने रचा इतिहास , 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य जीता। गौर हो कि 2021 के टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई थी

Jul 28, 2024 - 20:11
Jul 28, 2024 - 21:48
 0  42
पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला मेडल , मनु भाकर ने रचा इतिहास , 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता ब्रॉन्ज मेडल
 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली  28-07-2024

पेरिस ओलिंपिक्स में भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। ओलंपिक के इतिहास में शूटिंग में मेडल दिलाने वाली मनु पहली भारतीय महिला हैं। उन्होंने फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य जीता। गौर हो कि 2021 के टोक्यो ओलंपिक में मनु की पिस्टल खराब हो गई थी। 
20 मिनट तक वे निशाना नहीं लगा पाईं। पिस्टल ठीक हुई , तब भी मनु सिर्फ 14 शॉट लगा पाईं और फाइनल की रेस से बाहर हो गईं थीं। मनु निराश थीं , लेकिन उन्होंने वापसी की और पेरिस ओलंपिक में भारत को मेडल दिलाया। इस इवेंट में कोरिया की ओह ये जिन ने गोल्ड जीता। उन्होंने 243.2 पॉइंट स्कोर करके ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। कोरिया की ही किम येजी ने सिल्वर मेडल जीता। 
उन्होंने 241.3 पॉइंट बनाए। मनु भाकर ने भारत को ओलंपिक में 12 साल बाद शूटिंग का मेडल दिलाया है। भारत को इस खेल में आखिरी ओलंपिक मेडल 2012 में मिला था। यह शूटिंग में भारत का अब तक का 5वां मेडल है। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 2004 में सिल्वर, अभिनव बिंद्रा ने 2008 में गोल्ड और 2012 में विजय कुमार ने सिल्वर और गगन नारंग ने ब्रॉन्ज जीता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। 
 
 
प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, ऐतिहासिक पदक! पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला दिलाने के लिए मनु भाकर को बधाई। यह कांस्य पदक और सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि मनु निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow