टांडा में सीटीवीएस विभाग ने पहली कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट सर्जरी की सफलतापूर्वक संपन्न 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा ने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है। कॉलेज के सीटीवीएस विभाग ने पहली कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी सफलतापूर्वक

Aug 17, 2025 - 17:03
 0  15
टांडा में सीटीवीएस विभाग ने पहली कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट सर्जरी की सफलतापूर्वक संपन्न 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा      17-08-2025

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा ने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है। कॉलेज के सीटीवीएस विभाग ने पहली कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी सफलतापूर्वक की है। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने शुक्रवार को दी।

उन्होंने बताया कि कांगड़ा के 47 वर्षीय मरीज को पिछले एक वर्ष से सीने में दर्द और सांस फूलने की समस्या थी। जांच में पता चला कि उसकी तीनों हृदय धमनियां बंद थीं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया था। आठ अगस्त को मरीज की बाईपास सर्जरी हार्ट-लंग मशीन के जरिए की गई।  

सर्जरी के बाद मरीज की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सर्जरी का खर्च हिमकेयर योजना में वहन किया गया। डॉ. देशबंधु शर्मा के नेतृत्व में डॉ. विकास पंवार और डॉ. पुनीत शर्मा की टीम ने यह जटिल सर्जरी की। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. भारती गुप्ता, डॉ. धीरज, डॉ. अमन ठाकुर, डॉ. आर्यन ने योगदान दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow