डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू  रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने डाला प्रकाश  

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के द्वारा रेड क्रास डे मनाया गया। जैसा की विदित हैं कि हर वर्ष 8 मई को रेड क्रास डे मनाया जाता हैं

May 8, 2025 - 15:45
 0  32
डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू  रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने डाला प्रकाश  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  ददाहू  08-05-2025

डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू के द्वारा रेड क्रास डे मनाया गया। जैसा की विदित हैं कि हर वर्ष 8 मई को रेड क्रास डे मनाया जाता हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धनेन्द्र गोयल ने विद्यार्थियों को बताया कि विश्व  रेड क्रास डे के जनक जीन हेनरी डयूनैंट के जन्मदिवस को चिन्हित करता है। जिनका जन्म 8 मई 1828 को जिनेवा जो कि स्विजरलैंड में है हुआ था। 

जीन हेनरी डयूनैंट को वर्ष 1901 में पहला नोबेल पुरस्कार मिला था। इंटरनेशनल कमेटी ऑफ़ द रेड क्रास की स्थापना वर्ष 1863 में की गई थी। भारत में इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी का गठन वर्ष 1920 में हुआ था। इसके अलावा गोयल ने विद्यार्थियों को जानकारी दी की रेड का्रस ने मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वंय प्रेरित सेवा, एकता एंव सार्वभौमिकता के सिद्वांतों को आत्मसात किया है। 

भारतीय रेड क्राॅस का सोसायटी अधिनियम 1920 में पारित किया गया हैं जो कि ष्षारीरिक स्वास्थ्य को बढावा देने , रोंगों को रोकने और पीडितों को  सहायता प्रदान करने पर बल देता है। 

इस अवसर पर विद्यालय के टीचरस और विद्यार्थियों ने ददाहू हस्पताल में जाकर चिकित्सक अशोक से प्राथमिक चिकित्सा सम्बन्धी और अपने आपको स्वस्थ बनाये रखने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों और टीचरस ने इस अवसर पर हस्पताल में रोगियों को फल वितरित करते मानव सेवा करने का प्रण लिया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टॅाफ, सभी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक अशोक, विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow