दर्दनाक : टेंपो ट्रैवलर और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
दो बाइक सवार टेंपो ट्रैवलर गाड़ी से टकराए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत
![दर्दनाक : टेंपो ट्रैवलर और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत](https://youngvarta.com/uploads/images/202401/image_870x_65b75dda595b9.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी 29-01-2024
प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी शहर के पुलघराट में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दो बाइक सवार टेंपो ट्रैवलर गाड़ी से टकराए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा बीती रात करीब 12:30 बजे का बताया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रैवलर गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। इसमें मौजूद सवारियों को भी चोटें आई हैं। मृतक युवक मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी लाया गया।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)