देश में खाद्यान्न की भरपूर मात्रा , भंडारण एवं जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे भारी तनाव व युद्ध जैसे हालात के बीच जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने आमजन के लिए एक सूचना जारी की है। इस सूचना के मुताबिक सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत तथा पाकिस्तान के साथ चल रहे युद्ध जैसे हालात को मध्यनजर रखते हुए कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ आज एक (VC) का आयोजन किया गया।

May 9, 2025 - 20:17
 0  42
देश में खाद्यान्न की भरपूर मात्रा , भंडारण एवं जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई : उपायुक्त
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  09-05-2025

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे भारी तनाव व युद्ध जैसे हालात के बीच जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने आमजन के लिए एक सूचना जारी की है। इस सूचना के मुताबिक सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि भारत तथा पाकिस्तान के साथ चल रहे युद्ध जैसे हालात को मध्यनजर रखते हुए कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के साथ आज एक (VC) का आयोजन किया गया। 
जिसमें कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा यह अवगत करवाया गया कि भारत सरकार के पास खाद्यान्नों ( गेहूं तथा चावल ) की मात्रा उपलब्ध है। इसलिये आम जन मानस से अपील की जाती है कि घबराहट में अनावश्यक रूप से खाद्यानों का भण्डारण न करें। यदि बाजार में कोई भी व्यक्ति जमाखोरी/मुनाफाखोरी करता है अथवा मूल्य से अधिक दरों पर आपको खाद्यान्न प्रदान करता है तो इससे सम्बन्धित शिकायत खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, के Toll Free No. 1967 पर शिकायत दर्ज करवा सकते है। 
इसके साथ-साथ आपको यह भी अवगत करवाया जाता है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है तथा सभी श्रृंखलाएं सुचारु रुप से संचालित हो रही है तथा सभी रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन और एलपीजी उपलब्ध है। अतः समस्त जनमानस से अनुरोध है कि घबराहट में अतिरिक्त खरीददारी से बचें। शांत रहकर और अनावश्यक भीड़ से बचकर, हम सभी मिलकर आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध बनाये रख सकते है। आपका सहयोग हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow