शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्रों को लेकर प्रशासन की तैयारी पूर्ण, 11 से 26 अक्टूबर तक होगा नवरात्र मेला
उतरी भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में आयोजित होने वाले इस मेले में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से नवरात्र मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 10 अक्टूबर :
उतरी भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर में अश्विन नवरात्र मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में आयोजित होने वाले इस मेले में हिमाचल सहित बाहरी राज्यों से नवरात्र मेले के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं
DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि मेला क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया है जिसमें 8 मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 150 पुलिस और होमगार्ड के जवानों के अलावा 100 निजी सुरक्षा कर्मियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेला परिसर में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 280 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा सके और किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
DC ने बताया कि मेले के दौरान कालाअम्ब से लेकर मेला परिसर तक मांस और मछली की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा नारियल चढ़ाने पर भी रोक रहेगी। उन्होंने कहा प्रशासन ने बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करवाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मेले के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि नवरात्र मेले का आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
What's Your Reaction?


