पंजाब से भाखड़ा बांध देखने जा रहीं छात्राओं की बस दुर्गघटनाग्रस्त, हादसे में 42 घायल
पंजाब से भाखड़ा डैम घूमने आईं स्कूली छात्राओं की बस श्री नयनादेवी जी के औलिंडा में सड़क पर पलट गई। हादसे में 40 छात्राओं और दो अध्यापकों को मामूली चोट आई
![पंजाब से भाखड़ा बांध देखने जा रहीं छात्राओं की बस दुर्गघटनाग्रस्त, हादसे में 42 घायल](https://youngvarta.com/uploads/images/202310/image_870x_653e10c04d584.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर , 29-10-2023
पंजाब से भाखड़ा डैम घूमने आईं स्कूली छात्राओं की बस श्री नयनादेवी जी के औलिंडा में सड़क पर पलट गई। हादसे में 40 छात्राओं और दो अध्यापकों को मामूली चोट आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे गई है।
जानकारी अनुसार शनिवार को पंजाब के बठिंडा जिले में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुर्जगिल की 55 छात्राएं स्कूल स्टाफ के 7 सदस्यों के साथ निजी बस में भाखड़ा डैम घूमने के लिए जा रही थीं।
शनिवार दोपहर करीब एक 1:00 बजे बस जब औलिंडा चौक के पास पहुंची तो उतराई में बस की रफ्तार अचानक तेज हो गई। इसी बीच बस पहाड़ी से टकराई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय निवासियों और अन्य वाहनों से गुजर रहे लोगों ने छात्राओं को बस से निकाला।
घायल 40 छात्राओं और दो अध्यापकों को बीबीएमबी के नंगल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें उपचार दिया गया। पुष्टि करते हुए डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि सभी बस सवार सुरक्षित हैं। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)