पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क पर उतरा एकल विद्यालय संगठन , जनता से किया पौधरोपण का आह्वान 

एकल विद्यालय अभियान के गतिविधि विभाग द्वारा जिला सिरमौर त्रिलोकपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर प्रभात फेरी शोभा यात्रा भी निकल गई। गंगा दशहरा गंगा पूजन भी किया गया , समाज में पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे का होना कितना जरूरी है हमारी सांसों के लिए पानी के लिए शुद्ध हवा वातावरण के लिए यह संदेश प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के माध्यम से समाज के लोगों को समाज को दिया गया

Jun 6, 2025 - 19:17
 0  32
पर्यावरण संरक्षण के लिए सड़क पर उतरा एकल विद्यालय संगठन , जनता से किया पौधरोपण का आह्वान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  06-06-2025
एकल विद्यालय अभियान के गतिविधि विभाग द्वारा जिला सिरमौर त्रिलोकपुर में राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर प्रभात फेरी शोभा यात्रा भी निकल गई। गंगा दशहरा गंगा पूजन भी किया गया , समाज में पर्यावरण के लिए पेड़ पौधे का होना कितना जरूरी है हमारी सांसों के लिए पानी के लिए शुद्ध हवा वातावरण के लिए यह संदेश प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के माध्यम से समाज के लोगों को समाज को दिया गया और लगभग 60 - 70 पौधारोपण भी किया गया और गंगा पूजन भी किया गया। इस उपलक्ष पर एकल विद्यालय अभियान के लगभग दो ढाई सौ कार्यकर्ताओं ने इस प्रभात फेरी शोभा यात्रा में भाग लिया। 
केंद्र से गतिविधि विभाग की प्रशिक्षण प्रमुख नीरज ठाकुर, केंद्रीय टोली के राघवेंद्र सिंह सैनी , राजसिंह प्रभाग प्रमुख सुनील ठाकुर , प्रभाग गतिविधि प्रमुख कृष्ण प्रभाग टोली के कार्यकर्ता संभाग प्रमुख अजय गजटा भाग प्रमुख दिनेश , भाग सिरमौर के रणदीप शर्मा खाजटा ने  बताया गया कि पूरे देश में लगभग एक लाख गांव में कल विद्यालय अभियान कार्य करता है और गतिविधि विभाग की माध्यम से हर गांव में पर्यावरण की इसी तरह से प्रभात फेरी शोभा यात्रा समाज को पर्यावरण को बचाने का संदेश गंगा पानी बचाने का संदेश गंगा दशहरा गंगा पूजन किया जाएगा और लगभग 1 महीने तक यह कार्यक्रम पूरे देश के हर नगर ग्राम लेवल में किया जाएगा। जिसमें पौधरोपण पर्यावरण को बचाना है पानी को बचाना है गंगा पूजन गंगा दशहरा भी मानना है। 
इस तरह का कार्यक्रम लगभग 1 महीने तक चला रहेगा। भाग सिरमौर के छह अंचल अटाल, चौपाल, शिलाई , श्री रेणुका जी , राजगढ़ , सोलन के लगभग 1500 गांव में इस तरह के कार्यक्रम को किया गया। ऐसा गतिविधि विभाग, भाग गतिविधि प्रमुख रणदीप शर्मा खाजटा ने बताया, कि हम एकल विद्यालय अभियान के हर गांव तक संपर्क गांव में भी पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा गंगा पूजन कार्यक्रम करते रहेंगे। भाग सिरमौर में यह कार्यक्रम संयुक्त तौर से जिला सिरमौर के त्रिलोकपुर में मनाया गया। जिसमें पश्चिम उत्तर प्रभाग P6 के सभी अभियान प्रमुख, कार्यालय प्रमुख, उत्तर क्षेत्र प्रभाग और केंद्र के कार्यकर्ता उपस्थित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow