पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
कांगड़ा जनपद के पुलिस थाना कच्छयारी में बाइक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत
![पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत](https://youngvarta.com/uploads/images/202403/image_870x_65fd3c46c5496.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 29-03-2024
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं कांगड़ा जनपद के पुलिस थाना कच्छयारी में बाइक और पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार युवक मटौर से नगरोटा बगवां की तरफ जा रहा था इस दौरान कच्छयारी में दोनों के बीच भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अभिषेक कुमार सुपुत्र संजय कुमार निवासी कलेड तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है।
घटना की पुष्टि करते हुए डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की दुखद मृत्यु हो गई है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)