लाहौल घाटी में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू,  वाहनों के पहिए थमे 

लाहौल घाटी में काफी दिन बाद एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी लाहौल घाटी में छोटे वाहनों की आवाजाही जारी

Mar 30, 2024 - 10:44
 0  33
लाहौल घाटी में फिर से बर्फबारी का दौर शुरू,  वाहनों के पहिए थमे 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू    30-03-2024

लाहौल घाटी में काफी दिन बाद एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी लाहौल घाटी में छोटे वाहनों की आवाजाही जारी है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम की केलांग डिपो ने आज घाटी के केलांग-उदयपुर सहित, केलांग-दारचा और लाहौल-कुल्लू के बीच बस सेवा बर्फबारी के मद्देनजर बंद कर दी है। 

लाहौल-मनाली के बीच सभी वाहनों के पहिए थम गए हैं। रोहतांग, सहित घाटी की समूची चोटियों पर जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के चलते घाटी में सब्जियों के उत्पादन को पनीरी लगाने का कार्य भी प्रभावित हुआ है। 

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में बर्फबारी हो रही है। इस वजह से वाहनों का चलना सुरक्षित नही है। लिहाजा, सोलंगनाला से आगे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। पर्यटकों से अपील है कि खराब मौसम में ऊंचाई वाले इलाकों की ओर न जाएं। मनाली में बर्फ के फाहे गिरे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow