एचआरटीसी की बस पर गिरा बर्फ का पहाड़ , बस के टूटे शीशे , सवारियों में मची अफरा तफरी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में रविवार दोपहर बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर अचानक बर्फ का पहाड़ गिर गया , जिससे बस के कई शीशे टूट गए। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस केलांग से मनाली की ओर जा रही थी कि अचानक लाहौल के तेलिंग नाला के पास भारी हिमस्खलन हुआ

Mar 24, 2024 - 19:57
 0  111
एचआरटीसी की बस पर गिरा बर्फ का पहाड़ , बस के टूटे शीशे , सवारियों में मची अफरा तफरी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  24-03-2024
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में रविवार दोपहर बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर अचानक बर्फ का पहाड़ गिर गया , जिससे बस के कई शीशे टूट गए। जानकारी के मुताबिक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस केलांग से मनाली की ओर जा रही थी कि अचानक लाहौल के तेलिंग नाला के पास भारी हिमस्खलन हुआ , जिसके चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस हिमस्खलन की चपेट में आ गई। 
बताते हैं कि बस सवारी से भरी हुई थी। जैसे ही बस पर बर्फ का पहाड़ गिरा तो बस में सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। भले ही इस हादसे कोई घायल नहीं हुआ है लेकिन बस में सफर कर रहे यात्री सहमे हुए थे। बताते हैं कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं में हुआ है और सभी सवारियां सुरक्षित है। 
गौर हो कि हिमाचल प्रदेश में पिछले करीब तीन दिनों से मौसम खराब चल रहा है। जहां पर्वतीय इलाकों में हिमपात हो रहा है , वहीं अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाए हुए हैं। जानकार बताते हैं कि जैसे मौसम खुलता है तो अक्सर इस क्षेत्र में हिमस्खलन होता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow