मानसून सीजन में 24 घंटे में बहाल होंगी सडक़ें, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने सेब सीजन के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
मानसून सीजन में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बंद पड़ी सडक़ों को 24 घंटों के भीतर बहाल किया जाएगा। सेब सीजन और लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। बुधवार को प्रदेश भर में 60 सडक़ें बंद हुई और अधिकांश सडक़ों को खोलने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे है।
यंगवार्ता न्यूज शिमला 9 जुलाई, 2026 :
मानसून सीजन में प्रदेश के किसी भी हिस्से में बंद पड़ी सडक़ों को 24 घंटों के भीतर बहाल किया जाएगा। सेब सीजन और लोगों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए है। बुधवार को प्रदेश भर में 60 सडक़ें बंद हुई और अधिकांश सडक़ों को खोलने की दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोक निर्माण विभाग ने बरसात के सीजन में सडक़ों को समय रहते बहाल करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि 24 घंटे के भीतर बंद पडी सडक़ों को खोलने के लिए हरसंभव प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सेब सीजन भी आरंभ होने वाला है। लिहाजा सेब समेत अन्य फलों का उत्पादन करने वाले किसान-बागबानों का नुकसान न हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी हर संभव कदम उठाएगा।
मगंलवार शाम तक राज्य में कुल 104 सडक़ें बंद होने की सूचना मिली थी, जिन्हें बहाल करने के बाद बुधवार सुबह के वक्त राज्य में बंद सडक़ों को आंकड़ा 60 रहा। सडक़ों की बहाली के लिए राज्य भर में 15 हजार से अधिक कर्मचारियों के अलावा अलग-अलग प्रकार की 1600 मशीनों को तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीजन शुरू हो गया है और आगामी दिनों में बारिश भी होगी। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि मंगलवार को मानसून सीजन के मध्यनजर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से ऑनलाइन माध्यम से जुड़ करीब तीन घंटे की लंबी बैठक की है, जिसमें अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है।
What's Your Reaction?


