प्रदेश की जेलों में अब हर कैदी की होगी स्वास्थ्य जांच, राज्य कमेटी की बैठक में लिया फैसला

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में स्टेट ओवरसाइट कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कारागार एवं सुधार गृह तथा अन्य क्लोज सेटिंग में चलाए जा रहे कार्यों की वर्ष 2025-26 की समीक्षा

Jul 15, 2025 - 12:58
 0  19
प्रदेश की जेलों में अब हर कैदी की होगी स्वास्थ्य जांच, राज्य कमेटी की बैठक में लिया फैसला
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-07-2025

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक राजीव कुमार की अध्यक्षता में स्टेट ओवरसाइट कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कारागार एवं सुधार गृह तथा अन्य क्लोज सेटिंग में चलाए जा रहे कार्यों की वर्ष 2025-26 की समीक्षा की गई।

परियोजना निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशों के तहत सभी जेलों के प्रत्येक कैदियों की एचआईवी, सिफलिस, टीबी, हेपेटाइटिस आदि की जांच सुनिश्चित करवाई जाए। इससे नाको के 95-95-95 का लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा तथा समस्त कैदियों के स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सफलता मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि जोे कैदी संक्रमित पाए जाते हैं, उन्हें जेल व स्वास्थ्य सेवाओं के साथ मजबूत समन्वय स्थापित कर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश में कैदियों के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow