प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना का पंचायत स्तर तक होगा प्रचार-प्रसार : अभिषेक वर्मा

प्रधान मंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त  अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला में प्रधान मंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 475 आवेदन प्राप्त हुए है। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने निर्देश

Jun 13, 2025 - 13:33
 0  25
प्रधानमंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना का पंचायत स्तर तक होगा प्रचार-प्रसार : अभिषेक वर्मा
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-06-2025

प्रधान मंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अतिरिक्त उपायुक्त  अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला में प्रधान मंत्री सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 475 आवेदन प्राप्त हुए है। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने निर्देश दिए कि  योजना के बारे में जिला में प्रचार प्रसार किया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ हो सके। 

अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने सौर रूफटॉप क्षमता की हिस्सेदारी बढ़ाने और आवासीय घरों को अपनी बिजली पैदा कर सशक्त भारत बनाने के लिए 29 फरवरी, 2024 को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मंजूरी दी है। 

इस योजना में 2 किलोवाट क्षमता तक की प्रणालियों के लिए सौर इकाई लागत का 60% और 2 से 3 किलोवाट क्षमता के बीच की प्रणालियों के लिए अतिरिक्त प्रणाली लागत का 40 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाती है। सब्सिडी की सीमा 3 किलोवाट क्षमता तक सीमित रखी गई है ।

उन्होंने कहा कि हिम ऊर्जा इस योजना का संचालन करेगी । इसके साथ ही बिजली विभाग योजना का क्रियान्वयन करेगी। उन्होंने कहा इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा इसका प्रचार-प्रसार करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला में बहुत ही कम आवेदन  प्राप्त हुए है। 

पंचायत स्तर तक  प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए। जिला में जिन सरकारी भवनों पर सोलर रुफ टॉप स्थापित होने है। वहां पर तीव्रता से कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow