प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र महाविद्यालय कफोटा, में तीन दिवसीय Entrepreneurship Development Programme का शुभारंभ

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय कफोटा, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा EDP वर्कशॉप का शुभारंभ

Feb 18, 2026 - 10:51
 0  29
प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र महाविद्यालय कफोटा, में तीन दिवसीय Entrepreneurship Development Programme का शुभारंभ

यंगवार्ता न्यूज़ -  कफोटा   18-02-2026

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय कफोटा, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में विश्व बैंक एवं भारत सरकार के सहयोग से उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा संचालित रैंप (RAMP) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED) की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा EDP वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया।

यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, उद्यमियों और व्यवसाय शुरू करने की इच्छा रखने वाले लोगों को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और सहयोग प्रदान किया जाता है ताकि वे अपने बिज़नेस आइडिया को सफल उद्यम में बदल सकें।

यह Entrepreneurship Development Programme (EDP) मुख्य रूप से निचे दिए गए Modules  पर कराया जा रहा है। इस कार्यशाला में भाग लेने के लिए आप की कार्यान्वयन एजेंसी द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी सम्पर्क कर सकते है और आगे होने वाले कार्यक्रम की तिथि आपको सोशल मीडिया के माध्यम से सूचित कर दी जाएगी।

इस अवसर पर 55 से अधिक विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान श्री हर्ष कुमार द्वारा विद्यार्थियों को यह जानकारी दी गई कि किस प्रकार वे अपने स्वयं के उद्यम की शुरुआत कर सकते हैं तथा Business Model Canvas के माध्यम से मजबूत बिज़नेस प्लान एवं व्यवसायिक विचारों को सफल व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं। सत्र के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह एवं रुचि देखने को मिली।

कार्यक्रम का समापन उद्यमिता एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन के संदेश के साथ हुआ। यह पहल ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता एवं नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow