सिरमौर में बदहाल सड़के बनी परेशानी का सबब

सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि सिरमौर जिला में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नाहन में मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि सिरमौर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के भीतर इन दिनों सड़कों की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है उन्होंने कहा की समस्या को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है जिसके चलते लोगों को इन खस्ताहाल सड़कों से आए दिन जूझना पड़ रहा है।

Oct 5, 2026 - 17:23
 0  26
सिरमौर में बदहाल सड़के बनी परेशानी का सबब

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 5 अक्टूबर : 


सिरमौर जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा है कि सिरमौर जिला में सड़कों की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नाहन में मीडिया को जारी बयान में राकेश गर्ग ने कहा कि सिरमौर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के भीतर इन दिनों सड़कों की खस्ता हालत लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है उन्होंने कहा की समस्या को लेकर संबंधित विभाग गंभीर नहीं है जिसके चलते लोगों को इन खस्ताहाल सड़कों से आए दिन जूझना पड़ रहा है।

 राकेश गर्ग ने कहा कि हाल ही में जिला के विभिन्न स्थानों पर सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं  ने सड़कों को बदहाल स्तिथि पर चिंता जताते हुए सड़कों पर उतरकर हुए  रोष प्रकट करते हुए सड़को की हालत सुधार लाने की मांग की थी मगर संबंधित विभाग के कानों में जु तक नही रेंग रही है। उन्होंने ने कहा कि कालाअम्ब में सड़कों की हालत बहुत ही दयनीय हो चुकी है । उन्होंने यह भी कहा कि उत्तरी भारत की प्रसिद्ध शक्तिपीठ महामाया माता बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले शुरू होने जा रहे हैं मगर अभी तक सड़क की स्थिति को नहीं सुधरा गया है जबकि मेले में यहां विभिन्न राज्यों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं जिसे देखते हुए प्रशासन को इस सड़क को दुरुस्त कर देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि बदहाल सड़कों की स्थिति को लेकर ना तो स्थानीय प्रशासन और ना ही सरकार चिंतित है

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />