सोलन 23 मई, 2026 :
सोलन के जौणाजी रोड स्थित नडो धाली क्षेत्र में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि मौके पर खड़ी दो बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना रहा।