मंडी में बीटेक के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत

मंडी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बीटेक के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

May 11, 2026 - 13:18
 0  5
मंडी में बीटेक के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत
Paras School
Paras School

मंडी 11 - 05 - 2026 :

मंडी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां बीटेक के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उपमंडल पधर के अंतर्गत कमांद क्षेत्र में हुआ। मृतक की पहचान हरियाणा के भिवानी जिले के रहने वाले 21 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विपिन कुमार आईआईटी मंडी में बीटेक का छात्र था और साउथ कैंपस कमांद के नाको हॉस्टल में रहता था। वह संस्थान के समीप स्थित रियागड़ी खड्ड में नहाने के लिए उतरा। इसी दौरान वह पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया और अचानक डूबने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पोस्ट कमांद मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाल लिया था, लेकिन उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई थी। अचेत अवस्था में छात्र को तुरंत जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच में की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow