बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत : डॉ. शांडिल
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयास सफल हो रहे हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन के परवाणू स्थित ई.एस.आई. अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य से अनौपचारिक विचार-विमर्श कर रहे थे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार के प्रयास सफल हो रहे हैं। डॉ. शांडिल आज सोलन के परवाणू स्थित ई.एस.आई. अस्पताल का निरीक्षण करने के उपरांत उपस्थित अधिकारियों एवं अन्य से अनौपचारिक विचार-विमर्श कर रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत सोलन के कथेड़ में निर्माणाधीन बहुउद्देश्य अस्पताल, तृतीय स्तरीय ट्रांमा केन्द्र तथा मातृ एवं शिशु शाखा का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश में लोगों की स्वास्थ्य देखभाल और सुरक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है।
What's Your Reaction?

