भारतीय सेना पर टिप्पणी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार 

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना पर कथित आपत्तिजनक बयान मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की एक विशेष अदालत में लंबित आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह रोक लगाई। हालांकि, याचिकाकर्ता गांधी की कथित टिप्पणी के लिए फटकार लगाते हुए सवाल किया कि वह ऐसे मुद्दे संसद के बजाय सोशल मीडिया क्यों उठा रहे हैं

Aug 4, 2025 - 19:31
 0  26
भारतीय सेना पर टिप्पणी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को लगाई फटकार 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नई दिल्ली  04-08-2025
सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय सेना पर कथित आपत्तिजनक बयान मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की एक विशेष अदालत में लंबित आपराधिक मानहानि की कार्यवाही पर सोमवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह की पीठ ने संबंधित पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह रोक लगाई। हालांकि, याचिकाकर्ता गांधी की कथित टिप्पणी के लिए फटकार लगाते हुए सवाल किया कि वह ऐसे मुद्दे संसद के बजाय सोशल मीडिया क्यों उठा रहे हैं। 
पीठ ने राहुल गांधी को आगाह करते हुए कहा कि अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो आपको ऐसी बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। अदालत ने 2022 के इस मामले में राज्य सरकार को नोटिस किया और अदालती कार्यवाही पर रोक लगा दी। शीर्ष अदालत इस मामले में अगली सुनवाई तीन हफ्ते बाद करेगी। बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की ओर से अपनी याचिका ठुकराए जाने के बाद शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया है। 
आरोप है कि राहुल गांधी ने अपने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान अरुणाचल प्रदेश के मामले में चीनी सैनिक से जोड़ते कथित तौर पर भारतीय सेना पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने 16 दिसंबर, 2022 को कांग्रेस नेता गांधी पर कथित अपमानजनक के मामले में शिकायत दायर की थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow