आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए रस्सियों से खींचकर पहुंचाए जा रहे विद्युत पोल

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत पखरेर के  अंतर्गत आने वाले गांव भराड़ में विद्युत पोल रस्सियों से खींचकर पहुंचाए जा रहे हैं, क्योंकि गांव तक न सड़क बची है और न ही पैदल रास्ता। डेजी से भराड़ की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है

Aug 4, 2025 - 19:35
Aug 4, 2025 - 19:56
 0  49
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए रस्सियों से खींचकर पहुंचाए जा रहे विद्युत पोल

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  04-08-2025
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा कठिन परिस्थितियों में भी लगातार कार्य किया जा रहा है। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत पखरेर के  अंतर्गत आने वाले गांव भराड़ में विद्युत पोल रस्सियों से खींचकर पहुंचाए जा रहे हैं, क्योंकि गांव तक न सड़क बची है और न ही पैदल रास्ता। डेजी से भराड़ की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है, लेकिन रास्ते न होने के कारण खड्डों के माध्यम से, बेहद कठिन और दुर्गम मार्गों से पोल खींचकर पहुंचाए जा रहे हैं। 
इस कार्य के तहत आठ विद्युत पोल इसी तरह रस्सियों के सहारे गंतव्य तक पहुंचाए जाएंगे। विद्युत बहाली के इस प्रयास में कर्मचारियों और मजदूरों को 3 किलोमीटर का खतरनाक सफर पैदल ही तय करना पड़ रहा है। कनिष्ठ अभियंता थुनाग जगदीश चंद,  जिनकी देखरेख में यह कार्य चल रहा है, ने बताया कि भराड़ पहुंचना बेहद मुश्किल है, लेकिन टीम के प्रयासों से एक-एक पोल वहां पहुंचाया जा रहा है। 
उन्होंने बताया कि इस गांव में लगभग 60 परिवार रहते हैं, जिन्हें जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने  बताया कि यदि मौसम ने साथ दिया, तो अगले तीन से चार दिनों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इस कार्य के लिए 25  विद्युत कर्मचारी और  मजदूर दिन-रात कार्य कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />