भूतपूर्व सैनिकों के हित में प्रदेश सरकार कार्यान्वित कर रही कई योजनाएं : डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि बाल देखभाल संस्थान में रह रहे बच्चों को आवास, शिक्षा, चिकित्सा और परामर्श सेवाएं देने के लिए 59.73 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है। डॉ. धनीराम शांडिल ने आज कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव धायावाल में भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सैनिक सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे

Mar 6, 2025 - 19:32
 0  30
भूतपूर्व सैनिकों के हित में प्रदेश सरकार कार्यान्वित कर रही कई योजनाएं : डॉ. शांडिल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन  06-03-2025

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि बाल देखभाल संस्थान में रह रहे बच्चों को आवास, शिक्षा, चिकित्सा और परामर्श सेवाएं देने के लिए 59.73 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है। डॉ. धनीराम शांडिल ने आज कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव धायावाल में भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सैनिक सामुदायिक भवन का भूमि पूजन कर आधारशिला रखने के उपरांत जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। डॉ. शांडिल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बेसहारा बच्चों के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना आरम्भ की है। योजना के तहत कानून बनाकर निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। 
उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों की पढ़ाई तथा अन्य खर्चे सरकार द्वारा वहन किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों के हित के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं कार्यान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे भूतपूर्व सैनिक जिन्हें कोई और पेंशन नहीं मिलती है, उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता की राशि को 03 हजार रुपए से बढ़ाकर 05 हजार रुपए किया गया है। उन्होंनेे धायावाल में भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सैनिक सामुदायिक भवन निर्माण के लिए प्रथम किश्त के तौर पर 05 लाख रुपए देने की घोषणा की तथा आश्वासन दिया कि भविष्य में भी भवन निर्माण के लिए धन की कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान जन समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।  
इससे पूर्व भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के प्रधान नरेश कुमार कौंडल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा सैनिक लीग की मांगों से अवगत करवाया। ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान हरिचंद ठाकुर, ग्राम पंचायत सायरी की प्रधान अंजू राठौर ग्राम पंचायत काहला की प्रधान रीता कौंडल, सेवानिवृत्त कर्नल संजय शांडिल, भूतपूर्व सैनिक लीग सायरी-ममलीग के सचिव राजेश, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट राजेश ठाकुर, नायब तहसीलदार ममलीग सुरेंद्र चंदेल, समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कंडाघाट आभा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता रवि भट्टी, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ अजय कुमार सहित भूतपूर्व सैनिकों, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow