मंडी  की प्राथमिक पाठशाला गराड़ी गाड़ का मुख्य शिक्षक शराब के नशे में धुत,वीडियो वायरल

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला गराड़ी गाड़ का मुख्य शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। घटना उस समय की है, जब स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं

Sep 27, 2025 - 15:12
 0  93
 मंडी  की प्राथमिक पाठशाला गराड़ी गाड़ का मुख्य शिक्षक शराब के नशे में धुत,वीडियो वायरल
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     27-09-2025

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन क्षेत्र की प्राथमिक पाठशाला गराड़ी गाड़ का मुख्य शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंच गया। घटना उस समय की है, जब स्कूल में बच्चों की परीक्षाएं चल रही थीं। शिक्षक की हालत इतनी खराब थी कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। 

घटना की सूचना मिलते ही कई ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक स्कूल पहुंच गए। उन्होंने मौके पर शिक्षक का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एसएमसी (स्कूल प्रबंधन समिति) के प्रधान गुशाल सिंह ने इस घटना की जानकारी पंचायत उप प्रधान संतोष कुमार को दी।

पंचायत उप प्रधान मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तुरंत खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और पुलिस को भी सूचित किया, लेकिन कोई भी ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई। पंचायत उप प्रधान संतोष कुमार का कहना है कि यह शिक्षक पहले भी कई बार शराब पीकर स्कूल आता रहा है और इसको लेकर कई बार विभाग में शिकायत भी की गई लेकिन हर बार मामले को नजरअंदाज कर दिया गया। 

स्थानीय अभिभावकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र धर्माणी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि माैके पर घटना की जांच कर बाद आगामी कारवाई की जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow