मंडी कुल्लू हाइवे पर रात ट्रक और टाटा सूमो में भीषण टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर  

डी कुल्लू हाइवे पर शनिवार रात ट्रक और टाटा सूमो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार

Dec 22, 2024 - 15:27
 0  63
मंडी कुल्लू हाइवे पर रात ट्रक और टाटा सूमो में भीषण टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - औट    22-12-2024

मंडी कुल्लू हाइवे पर शनिवार रात ट्रक और टाटा सूमो की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू ले जाया गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

प्रेम चंद निवासी शारीडग मौहल जिला कुल्लू ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जब वह और उसका परिवार एक टाटा सूमो HP 01K 4988 में मंडी की ओर से कुल्लू की जा रहे थे तो औट टनल के मुहाने पर एक ट्रक HP66 A 7330 ने टाटा सूमो को जोरदार टक्कर मारी दी। 

हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रेम चंद अपने पिता का चैकअप करवाने मंडी गया था। प्रेम चंद ने बताया कि वह, उसकी माता बालदासी, बुआ खीमदासी, बहन बिमला और सूमो चालक मुनीष हादसे में घायल हुए हैं। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बता दें कि औट में ट्रक की लापरवाही से ये दूसरा बड़ा हादसा है जिस से औट वासी सहम गए हैं। व्यापार मंडल औट के प्रधान विनोद सिंह चावला ग्राम पंचायत औट के उपप्रधान श्याम वैद्य, टैक्सी यूनियन औट के प्रधान डोला सिंह महंत खुशीराम, तथा ग्रामीणों ने प्रशाशन से मांग की है कि औट बाजार में स्पीड ब्रेकर लगाए जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow