हिमाचल में मानसून सत्र के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, दिल्ली दौरे से लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार

 हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही है इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

Aug 15, 2026 - 20:39
Aug 15, 2026 - 20:55
 0  30
हिमाचल में मानसून सत्र के बाद होगा मंत्रिमंडल विस्तार, दिल्ली दौरे से लौटे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार

यंगवार्ता न्यूज - नाहन 15 अगस्त : 


 हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं जोरों पर चल रही है इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर दिल्ली से लौटे प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस विनय कुमार ने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा मानसून सत्र के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा।

विनय कुमार ने मेडिकल कॉलेज नाहन में आज रेणुका जी विधानसभा के गतलोग में सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

मीडिया से बातचीत में विनय कुमार ने कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई है और मुख्य रूप से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है ताकि प्रदेश में कांग्रेस सरकार को रिपीट किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जल्दी संगठन का विस्तार भी किया जाएगा ताकि आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती के साथ लड़ा जा सके।

एक सवाल के जवाब में विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मानसून सत्र के बाद ही कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा।

विनय कुमार ने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज पहुंचकर उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों का हाल-चाल जाना है और मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को निर्देश दिए गए है कि घायलों की हर संभव मदद की जाए वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेज नाहन सहित जिला के अन्य अस्पतालों में लगातार सुविधाओं को जुटाने के प्रयास सरकार द्वारा किए जा रहे हैं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना उठाना पड़े।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />