मनदीप ठाकुर NSUI सिरमौर के नए जिला अध्यक्ष नियुक्त 

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के लिए अपने नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। संगठन ने मनदीप ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त

Jul 12, 2025 - 16:52
 0  19
मनदीप ठाकुर NSUI सिरमौर के नए जिला अध्यक्ष नियुक्त 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवाता न्यूज़ - नाहन     12-07-2025

नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया ने हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के लिए अपने नए जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी है। संगठन ने मनदीप ठाकुर को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मनदीप ठाकुर की संगठनात्मक क्षमता, छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता और निरंतर सक्रियता को देखते हुए की गई है।

मनदीप ठाकुर छात्र राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। वे पूर्व में कॉलेज कैंपस अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में NSUI जिला कमेटी के सदस्य के रूप में कार्यरत थे। छात्र समस्याओं को लेकर उनका संघर्ष, शिक्षा के अधिकार की पैरवी और युवाओं में जागरूकता लाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मनदीप ठाकुर ने कहा, “मैं संगठन के शीर्ष नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी मुनीश्वर शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर का आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। 

मैं सिरमौर जिले के प्रत्येक छात्र की आवाज को बुलंद करने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करूंगा। हमारा मुख्य उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और छात्र अधिकारों की रक्षा करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow