युवाओं को शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश,शिमला पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

विदेश जाने का सपना देखने वाले युवाओं को शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शिमला पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार

Feb 23, 2026 - 19:50
 0  45
युवाओं को शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश,शिमला पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-02-2026

विदेश जाने का सपना देखने वाले युवाओं को शिकार बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शिमला पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। बालूगंज थाना की विशेष टीम ने पंजाब के खरड़ (शिवालिक सिटी) में दबिश देकर आरोपी महिला मंजू कुमारी को काबू किया। 

आरोपी ने अपनी पहचान छुपाने और पुलिस से बचने के लिए कई महीनों से लुका-छिपी का खेल खेला था, लेकिन अंततः तकनीकी जांच के जाल में फंस गई।
मामला नवंबर 2025 में बालूगंज थाना में दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनकी बहन भावना को कनाडा का वीजा दिलाने के नाम पर आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से जाल बुना। 

झांसे में लेकर आरोपियों ने अलग-अलग समय पर लगभग ₹25,00,000 की भारी-भरकम राशि हड़प ली। पैसे ऐंठने के बाद जब न वीजा मिला और न ही पैसे वापस हुए, तो पीड़ित परिवार ने कानून का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद धारा 318(4), 61(2) और 352(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी मंजू कुमारी और उसके साथी बेहद पेशेवर अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहे थे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लगातार अपनी मोबाइल सिम बदल रहे थे ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। 

इतना ही नहीं, पुलिस की इंटरसेप्शन से बचने के लिए आरोपी केवल व्हाट्सएप कॉल और इंटरनेट आधारित कॉलिंग का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने कई बार पंजाब और हरियाणा के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन आरोपी हर बार अपना ठिकाना बदल लेते थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow