यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पथराव और बमबारी , 100 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पथराव और बमबारी , 100 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
![यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में पथराव और बमबारी , 100 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज](https://youngvarta.com/uploads/images/202312/image_870x_656f213e8be3d.jpg)
न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ 05-12-2023
कर्नलगंज में रात एक बजे के करीब जीएन झा और एस एस एल हॉस्टल के छात्रों के बीच पहले पथराव हुआ। फिर बमबारी हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो दोनों हॉस्टल के छात्र भाग निकले। मामले में अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए बमबारी और पथराव करने वालों की तलाश में जुट गई है। मामले में नाका चौकी प्रभारी की ओर से खुद तहरीर देकर लगभग 100 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ बलवा बमबारी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
दोनों हॉस्टल आमने-सामने स्थित हैं। एसीपी राजेश यादव का कहना है कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है कि दिन में छोले भटूरे की दुकान पर किसी बात को लेकर दोनों हॉस्टल के कुछ छात्रों के बीच विवाद हुआ था। रात में झगड़ा इसी बात को लेकर हुआ या कोई अन्य विवाद था। यह उपद्रव में शामिल लड़कों के पकड़े जाने के बाद ही बताया जा सकेगा।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)