वरिष्ठ पत्रकार राजन पुंडीर के पिता का 74 वर्ष की आयु में निधन, पत्रकार संघ राजगढ़ ने जताया गहरा शोक
जिला सिरमौर के नाहन में दैनिक जागरण के वरिष्ठ संवाददाता राजन पुंडीर के पिता रतन सिंह पुंडीर (74) का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, पत्रकार जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रतन सिंह पुंडीर हिमाचल प्रदेश वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर कार्यरत रहे थे। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर करीब 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की थी। वह सरल, मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। सामाजिक जीवन में भी उनकी अच्छी पहचान थी। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्र राजन पुंडीर और राजेश पुंडीर सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार उन्होंने मध्यरात्रि में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव टिक्कर स्थित श्मशान घाट में किया गया ।
रतन सिंह पुंडीर के निधन पर पत्रकार संघ राजगढ़ के अध्यक्ष शेरजंग चौहान, उपाध्यक्ष हरदेव भारद्वाज और सचिव नितिन भारद्वाज सहित वरिष्ठ पत्रकार बीआर चौहान, पवन तोमर, नितिन वलियाट, विकल्प ठाकुर, निशेष शर्मा, कृष्णा ठाकुर और रितिका कंवर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं। उन्होंने ईश्वर से परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
What's Your Reaction?
