राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की अंडर-19 टीमें नाहन से हमीरपुर रवाना 

जिला सिरमौर की अंडर-19 बालक एवं बालिका बास्केटबॉल टीमें राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नाहन से हमीरपुर के लिए रवाना

Apr 2, 2026 - 16:04
 0  5
राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की अंडर-19 टीमें नाहन से हमीरपुर रवाना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    02-04-2026

जिला सिरमौर की अंडर-19 बालक एवं बालिका बास्केटबॉल टीमें राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए नाहन से हमीरपुर के लिए रवाना हो गई हैं। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक जिला हमीरपुर के भरेड़ी स्थित साई विजन स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

जिला सिरमौर की दोनों टीमें पूरे उत्साह और तैयारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही हैं। चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से पांवटा साहिब के अनिरुद्ध, ददाहू के अंशुल व सूर्यांश तथा नाहन के अनिरुद्ध, आदित्य, प्रिंस, अभय चौहान, अरनव, शिवम, रितिक, नितिन और मुदित शामिल हैं। 

वहीं बालिका वर्ग में प्रिया, अनु चौधरी, साक्षी, खुशी, रंजना, नैन्सी, रीतू, तन्वी चौधरी, कृतिका, जसलीन कौर, काव्या और वर्षा जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीमों की रवानगी के अवसर पर जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। 

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों टीमें अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना के बल पर जिले के लिए पदक जीतकर लौटेंगी। इस अवसर पर बास्केटबॉल संघ के पदाधिकारी राकेश चौहान, सचिन और संजीव शर्मा ने भी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया और उन्हें खेल के प्रति समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा दी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow