मनाली 17 मई, 2026 :
देसी-विदेशी सैलानियों की पहली पसंद रोहतांग दर्रा इसी सप्ताह वाहनों की आवाजाही के लिए खुल सकता है। मढ़ी और कोकसर दोनों ओर से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम पांच से 20 फीट ऊंची बर्फ की दीवारों को चीरते हुए रोहतांग टॉप की ओर बढ़ रही है।
मनाली की ओर से टीम टॉप के करीब पहुंच गई है। लगभग एक सप्ताह के भीतर बीआरओ दोनों ओर से रोहतांग तक पहुंच जाएगा। बीआरओ की मानें तो फिलहाल पांच से छह किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने का कार्य शेष रह गया है। बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। पर्यटकों के लिए रोहतांग बहाल होने में अभी वक्त लगेगा। फिलहाल पर्यटक वाहन राहनीनाला से लगभग दो किलोमीटर आगे तक जा रहे हैं।